जीलाॅट पब्लिक स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया, सेवानिवृत शिक्षको को सम्मानित किया

6-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जीलाॅट पब्लिक स्कूल मे शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महिला शिक्षको और विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक शानदार रंगारंग कार्यक्रम पेश करके शिक्षक दिवस को यादगार बना दिया। सर्वप्रथम डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हे प्रबन्धन, प्रधानाचार्या एवं सभी अध्यापक/अध्यपिकाओं ने पुष्पाॅजलि अर्पित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साथ ही विगत बर्ष की भाॅति इस वर्ष भी विद्यालय प्रबन्धन समिति ने भूतपूर्व शिक्षक/शिक्षिकाओं को विद्यालय मे आमन्त्रित कर उनको सम्मानित किया तथा उन्होने अपने अनुभवो को भी साझा किया। मुख्य अतिथि पंजाब सिंह ने बताया कि सर्व धर्म समभाव के साथ कार्यो को करना चाहिए एवं सनातन संस्कृति को बचाकर रखते हुए सभी त्योहारों को प्रेम व सौहार्द पूर्ण मनाना चाहिए।

प्रधानाचार्या ज्योति लता ने बताया कि आज का दिन एक शिक्षक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है एक शिक्षक ही होता है जो हमे शून्य से ऊचाईयो तक पहुचाता है। अन्त मे प्रबन्धक समिति द्वारा सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर महिला शिक्षको के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। जिसमे महिला शिक्षको ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। बच्चो ने शिक्षको को उपहार भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights