मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

कांवड़ यात्रियों की सेवा में शिखर नर्सिंगहोम व इंस्टिट्यूट का आठवां विशाल भंडारा हुआ,दिनभर भीड़ उमड़ी

August 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं स्वागत के उद्देश्य से शिखर नर्सिंग होम, उझानी एवं शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर, बदायूं की ओर से बुटला बोर्ड, कछला रोड पर आठवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों के लिए भोजन-प्रसाद, जलपान एवं शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई।भंडारे के आयोजक डॉ. राजेश कुमार वर्मा, विक्रांत मेंदीरत्ता एवं करन थरेजा ने कांवड़ियों और शिवभक्तों को अपने हाथों से विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया। सुबह तड़के शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश चंद्र शाक्य, भाजपा पदाधिकारी आशीष शाक्य, किशन चंद्र शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, मोहित राज शर्मा, शिव भारद्वाज, शंकर गुप्ता, मोर सिंह लोधी, राम प्रकाश राजपूत, राजस्व निरीक्षक बृज पाल सिंह, रविन्द्र प्रकाश, लेखपाल हरीश चंद्र वर्मा, संजीव वर्मा, डॉ. अवधेश राठौर, डॉ. आशीष राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें भोजन एवं प्रसाद वितरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर बुटला के पूर्व प्रधान अहिवरन सिंह, सत्यवीर राजपूत, सुरेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, सरनाम सिंह, सतीश वर्मा, श्योमेन्द्र राजपूत, रिंकू राजपूत, सुमुख गोयल, विशाल राजपूत, अमित शर्मा, अमित राजपूत, कुमार मेडिकल वाले पंडित जी, किशन पाल, आशीष, यशपाल, देशराज, विवेक, गजेंद्र राजपूत, समर्थ गोस्वामी, प्रेम सैनी, अर्पित चौहान, दीक्षित कश्यप, दयाराम राजपूत, दिनेश कुमार, गजेंद्र कुमार राजपूत, तृण कुमार शाक्य, कौशलेंद्र यादव, विमल शाक्य, कुनाल चौहान, जितेन्द्र यादव सहित आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सेवा की।उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने कांवड़ यात्रियों की सेवा को पुण्य और सौभाग्य का कार्य बताते हुए शिखर नर्सिंग होम एवं शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के इस सेवा कार्य की सराहना की।डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों की सेवा भगवान शिव की सेवा के समान है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, सद्भाव, भाईचारे और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights