सहसवानः प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर गांव डकारा पुख्ता, सिठोलिया पुख्ता, धापड़ में चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय रहे। कार्यक्रम संयोजक दीपक शर्मा ने जिलाध्यक्ष को राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गौड ने किया। इस मौके पर विस संयोजक अवढर शर्मा, मंडल अध्यक्ष देव सिंह यादव, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर महामंत्री सचिन शर्मा, शिशुपाल सिंह, देवेंद्र भारद्वाज, वेद प्रकाश मिश्रा, गजेंद्र यादव, राजेश यादव, मुकेश यादव, गुलाब शर्मा, सूरजपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।