प्रांतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन की बनी योजना

IMG-20230826-WA0585
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल  के संयोजन में २०२ वें सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण/विधिक सेवा शिविर का आयोजन शिवपुरम बदायूं स्थित मुख्यालय पर संरक्षक एम एल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। सूचना कार्यकर्ता व विधिक सेवा शिविर में जन दृष्टि  (व्यवस्था सुधार मिशन) के जनक हरि प्रताप सिंह राठोड एडवोकेट द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम व नियमावली, जनहित गारंटी कानून, पंचायत राज व्यवस्था की बारीकियां बताने के साथ ही लोकहित में प्रयोग के तरीक़े भी बताए गए। आज के सत्र में सुचना कार्यकर्ताओं की व्यावहारिक कठिनाईयो का भी निवारण किया गया। साथ ही प्रत्येक माह में प्रत्येक सूचना कार्यकर्ता को चार सूचनाएं मांगने एवम लोकहित के विषयों पर चार शिकायते विभिन्न पोर्टल के माध्यम से किए जाने का लक्ष्य दिया गया। तत्पश्चात संगठन की शीर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। शीर्ष समिति की बैठक में २८ सितम्बर २०२३ अन्तर्राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस से १२ अक्टूबर २०२३ राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस तक सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा एवम् विधि दिवस के अवसर पर २६ नवम्बर २०२३ को आयोजित होने वाले प्रांतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन २०२३ की योजना तैयार की गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष  हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि संगठन द्वारा  निरंतर प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून, पंचायत राज व्यवस्था के साथ ही जनोपयोगी एप और पोर्टल व हेल्पलाइन के प्रयोग के प्रति जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप नागरिकों में चेतना बढ़ी है। राठोड़ ने कहा कि नागरिकों की समस्या का समाधान न करके शिकायत पत्र का निस्तारण कर दिया जाता है। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अधिकांश मामलों में शिकायत को झूठा बताने के साथ ही शिकायतकर्ता पर मिथ्या आरोप लगाने की प्रवृत्ति ने पूरे शिकायत निवारण तन्त्र को विफल कर दिया हैं। जनपद में आए दिन रिश्वतखोरी के आडियो,  वीडियो वायरल होते रहते हैं, कई कार्मिक रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़े भी गए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह, जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, सह जिला समन्वयक महेश चन्द्, तहसील समन्वयक सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह, तहसील समन्वयक बदायूं राम लखन, सह तहसील समन्वयक कृष्ण भगवान, प्रमोद कुमार, नेत्र पाल, ज्ञानदीप, ज्योति शर्मा, विनोद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, ढाकन लाल शर्मा, सतेंद्र पाल सिंह गौतम आदि की सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights