बिल्सी। आज गुरुवार को भाजपा के पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने क्षेत्र के गांव नैथुआ और तरैंचा में किसान चौपाल कराकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सबका साथ-सबका विकास है। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा देश में लगातार अपना परचम फहरा रही है। उन्होने कहा कि युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा सरकार में ही अपना भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सड़कों का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि प्रदेश में आगामी 2022 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। क्योंकि भाजपा जनता के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर मोहर सिंह शाक्य, गीतमसिंह शाक्य, गयारामयादव, रामकुमार, शीशपाल सिंह, रामसुमरन शाक्य, त्रिमल शाक्य, भुवनेश कुमार, उमाशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।