भारत रत्न वाजपेयी को याद कर रहा देश :- राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-08-16-at-8.37.31-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री एवमं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दातागंज नगर मंडल के ग्राम दुधारी के बूथ संख्या-194 पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता के साथ छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही प्रत्येक बूथ पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवमं पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अलग – अलग बूथ पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिको के साथ जनसहभागिता से कार्यक्रम में किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज नगर मंडल के गॉव दुधारी में कहा भारतीय जनता पार्टी को कामयाबी के शिखर पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनकी गिनती देश की सियासत के उन चंद नेताओं में होती है जो कभी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे। उन्हें हमेशा सभी पार्टियों से भरपूर सम्मान मिला। वर्ष 1996 में पहली बार उनके नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले वह पहले गैर कांग्रेसी व्यक्ति भी थे। प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश में उदारीकरण को बढ़ावा मिला और बुनियादी ढांचे व विकास को गति मिली। साथ उन्होंने कहा अटल के दिखाए रास्ते पर चलकर हम सफलता के शिखर तक पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग दिन रात तरक्की कर रहे हैं। लोगों के मन में देश प्रेम की अलख जला रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ जनजन तक पहुंच रहा है। अटल जी के सपनों को साकार किया जा रहा है। सदर विधयाक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूँ नगर में कहा हम उनके शानदार व्यक्तित्व को याद करते हैं, उनके प्यारे स्वभाव को याद करते हैं, उनकी बुद्धि और हास्य को याद करते हैं, राष्ट्रीय प्रगति में उनके योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा अटल हमारे और देशवासियों के दिल-दिमाग में रहते हैं। विधायक हरीश शाक्य ने बरामालदेव में कहा अटल ने मां भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण खपाया। उन्होंने भारतीय राजनीति में गरीब कल्याण व सुशासन के नए युग की शुरुआत की और साथ ही विश्व को भारत के साहस व शक्ति का भी अहसास कराया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर में कहा भारत रत्न अटल ने संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। अटल जी शरीर से जा सकते हैं, पर धरती जब तक है हमसे उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। वे हम सबके दिलों में हमेशा रहेंगे। उन्होंने हमेशा ऐतिहासिक कार्य से भारत की पताका पूरी दुनिया में लहराई। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सदन में कांग्रेस से कहा था आज तुम हमारी कम संख्या पर हंस रहे हो भविष्य में राष्ट्र तुम पर हंसेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights