बिल्सी। बदायूं जिले का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले वैदिक विद्वान, कवि, मनीषी, समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप को आज गुरुवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपने आवास पर भावपूर्ण ढंग से सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने उन्हें प्रतीक चिन्ह, वस्त्र, अलंकरण तथा उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आचार्य संजीव रूप एक समाज सुधारक के अलावा वह आर्य समाज के विद्वान, कवि और लेखक है। भगवान ने इन्हें नाना प्रकार की कलाएं प्रदान की हैं। जिस कारण उन्होंने बदायूं जिले का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। ऐसी महान विभूति को मैं अपने हाथों से सम्मानित करते हुए गर्व महसूस करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह विश्व पुरुष बने। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। इस मौके पर विश्वजीत गुप्ता, कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।