ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुए

WhatsApp-Image-2023-08-15-at-7.41.46-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ये कार्यक्रम विद्यालय में कई दिन पूर्व से आरंभ हो गए थे। विद्यालय को बहुत ही सुंदर ढंग से सुसज्जित किया गया।
प्रत्येक कक्षा में स्वतंत्रता दिवस की अनूठी साज-सज्जा देखने को मिली साथ ही निबंध प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर पूरे उत्साह एवं जोष से भाग लिया। अंतर सदनीय टैग बोर्ड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक सदन ने बेहतर प्रस्तुति दी। इसी क्रम में पी0एन0सी0 से के0जी0 तक की कक्षाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें फैशन शो (स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित), हिन्दी भाषण तथा विभिन्न धर्मो में सांप्रदायिक सद्भाव को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न भूमिकाओं की प्रस्तुति की गई। अंग्रेजी में कविता वाचन हुआ तथा नृत्य प्रस्तुत किए गये । आज कार्यक्रम के प्रमुख दिन (स्वतंत्रता दिवस) पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। सर्वप्रथम कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथियों का सम्मान स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा बुके देकर किया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल जी, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल विद्यालय के निदेषक नीलांशु अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि गण सुभाष चन्द्र मिनौचा जी व प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट जी, उप्रधानाचार्या मिनाक्षी शर्मा जी, शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह जी उपस्थित थे। मुख्य कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ हुआ। कक्षा पाँच की छात्रा आराध्या ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण प्रस्तुत किया उसने अपना जोशपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कक्षा एक के छात्रों द्वारा नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। ’मेड्लि साँग’ की प्रस्तुति मनोहारी थी। विद्यार्थियों की वेशभूषा पूरे वातावरण को तिरंगामय बना रही थी। उनके गीत के साथ लय व गाति सभी के आकषर्ण का केन्द्र थी। यह उत्तम प्रस्तुति सिम्मी मैडम के निर्देशन में प्रस्तुत की गई। अर्थव प्रताप सिंह तथा गर्वित सोलंकी द्वारा कविता वाचन किया गया। जो पूरी तरह स्वतंत्रता के अनूठे रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। कक्षा 2 की बालिकाओं द्वारा ’मैशप डांस’ प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे फौजी भाई स्वयं अपनी जान पर खेलकर देशवासियों की रखा करते हैं। प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। कक्षा 2 से कक्षा 5 तक की बालिकाओं ने देश भक्ति गान के अंतर्गत भारत की प्राकृतिक छटा का सुंदर चित्रण किया। कक्षा 2 की छात्रा आराध्या ने रानी लक्ष्मीबाई के वेष में अंग्रेजी में अपना परिचय प्रभावी ढंग से दिया। कक्षा 3 से 5 तक के योद्धा ग्रुप द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति (योद्वा बन गई मैं) शीर्षक से दी गई। प्रस्तुति ने सभी को जोशमय बना दिया। कक्षा 6 से 8 की बालिकाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न गीतों को एक सूत्र में पिरोकर सुन्दर प्रस्तुति दी गई साथ ही चंद्रयान 3 के अद्भुत मॉडल द्वारा भारत के चन्द्रमा तक पहुँचने का संदेश दिया गया। जतिन सिसोदिया ने अपनी कविता का वाचन ओजपूर्ण वाणी में इस आशय से किया कि जिस प्रकार अनेक युवाओं ने देश रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी उसी प्रकार आज का युवा भी समय आने पर देश रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने में तनिक भी न हिचके। विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष लवनीश शाह के नेतृत्व में विधार्थियों ने पिरामिड फार्मेशन का अति सुंदर प्रदर्शन किया। सभी-छात्र कमांडो की वेशभूषा में थे। उन्होंने पिरामिड़ बनाकर ध्वजारोहण किया। आर्यांश कक्षा 5 के विद्यार्थी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंग्रेजी में अपना भाषण प्रस्तुत किया। एक नृत्य ड्रामा (अकीर्तित नायक) के व्यक्तित्व सरस्वती राजमणि के संदर्भ में जानकारी विद्यालय की उप्रपधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने प्रस्तुत की। सरस्वती राजमणि सुभाष की सेना में जासूस का काम करती थी। इसी क्रम में दुर्गा देवी की वीरता को प्रस्तुत किया गया। उधम सिंह की वीरता को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उद्यम सिंह की भूमिका में रोमिल गुलाटी ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से सारी-घटनाओं की सजीव व प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। नृत्य में विवेक सिंह ने मनोहारी प्रस्तुति दी। बृजमोहन भट्ट ने भी नाटक में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। आपने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। आपने विशिष्ठ सेवा के लिए प्रमुख षिक्षक/शिक्षिकाओं के नामों का भी उल्लेख किया। आपने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी तथा सभी को आजादी से संबंधित साहित्य पढ़ने की बात कही। उत्कृष्ट कला प्रदर्शन के लिए शिवांक, गौरी, दिया, प्रणवी, वैष्णवी, मेहक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के सुंदर चित्र बनाए थे।
आज के कार्यक्रम का संचालन इफ्तिखार हुसैन व विद्यार्थी अक्षरा, शिक्षा व शोभित, अरूँधती द्वारा किया गया।
विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने अपनी निर्धारित भूमिका का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights