इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मार कर सुसाइड किया

WhatsApp-Image-2023-08-15-at-5.26.01-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एक रिटायर्ड दरोगा ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरोगा ने रिटायर्ड होने के बाद मां शारदा इंटर कॉलेज नाम से एक कॉलेज खोला था। कॉलेज प्रबंधक के पद को लेकर रिटायर्ड दरोगा का अपने बेटे से कुछ विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह कॉलेज में 15 अगस्त के कार्यक्रम चल रहे थे। उसके बाद पुरस्कार वितरण का काम चल रहा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तभी रिटायर्ड दरोगा अपनी सीट से उठकर कमरे में गए और तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी रिटायर्ड दरोगा को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत बता दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिटायर्ड दरोगा का नाम जय प्रकाश भारद्वाज है। वो चखतरा जनपद अलीगढ़ के रहने वाले थे। बदायूं के जरीफनगर इलाके के पडरिया गांव में करीब 20 साल पहले परिवार समेत बस गए थे। वो 2017 में उघैती थाने में तैनात थे। जय प्रकाश भारद्वाज के एक बेटा है। जिसका नाम मयंक भारद्वाज है। वो कॉलेज का प्रबंधक है। उनके 3 बेटियां भी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

मामले में एसएचओ जरीफनगर राकेश कुमार ने बताया, दरोगा की बेटी रूपांजलि ने 31 जुलाई को आइजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरा भाई मेरे पिता को परेशान करता है। अक्सर मारपीट भी करता है। इसकी जांच थाना पुलिस के पास आई थी। मंगलवार को कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण चल रहा था। इसी दौरान दरोगा ने तमंचे से खुद को कमरे में जाकर गोली मार ली। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights