कांग्रेस, मुस्लिम लीग की “कम्युनल जुगलबंदी” आज भी देश में जारी

WhatsApp-Image-2023-08-14-at-8.18.11-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। देश “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर बरेली में मॉडल टाउन में मौन जुलूस निकाला गया जिसमे पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी सहित बरेली के विधायक गण एवम मेयर भी शामिल हुए। बाद में एक सभागार में हुई एक विचार गोष्ठी में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश भारत देश के “विभाजन की विभीषिका”, कांग्रेस और मुस्लिम लीग की “कम्युनल, क्रिमिनल करतूत का कलंक” है जिसे कोई भी देश भक्त नही भुला सकता। कांग्रेस, मुस्लिम लीग की यह “कम्युनल जुगलबंदी” आज भी जारी है। दायरा घटा है पर दिमाग वही है, जमीन बंजर है लेकिन हाथ में अभी भी “विभाजन का खंजर” है। बरेली में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर आयोजित मौन जुलूस और विचार गोष्ठी में नकवी ने कहा कि “आजादी का जश्न”, “विभाजन के ज़ख़्म, जुर्म” के एहसास के बिना अधूरा है। इस “जुर्म, जुल्म की जहरीली जुगलबन्दी के जाल” से आज भी सावधान रहने की जरूरत है। नकवी ने कहा कि सियासी स्वार्थ के लिए साम्प्रदायिक साज़िश की सूत्रधार “कांग्रेस का नए चोले में पुराना खेला की साजिशी सोंच के साथ फिर से उभार”, भारतीय संवेदनाओं, सरोकार, सद्भाव पर प्रहार और विभाजन के ज़ख्मों पर नमक छिड़कना होगा। नकवी ने कहा कि हमें आजादी के उत्सव के जुनून में विभाजन के उत्पीड़न के जख़्म को नहीं भूलना चाहिए, जिसने परिवारों के टुकड़े और मुल्क-मानवता को लहूलुहान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत काल में इतिहास की इस विभीषिका के संदेश-सबक को नई पीढ़ी को याद कराया है। विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगों का कत्लेआम, मुल्क के टुकड़े हुए। उन्होंने कहा कि हम “विभाजन की विभीषिका” को भूल कर आजादी के उत्सव में लगे रहे और विभाजन के खलनायकों को नायक बना कर लाखों परिवारों की तड़प और करोड़ों लोगों की त्रासदी को नजरअंदाज करते रहे। नकवी ने कहा कि यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य के जहर को खत्म करने के लिए ना केवल प्रेरित करता है, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होती हैं।
नकवी ने कहा कि आजादी के बाद पहला मौक़ा है जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में कोई गैर-कांग्रेसी सरकार सुशासन, समृद्धि, स्थायित्व के विश्वास और जनप्रिय नेतृत्व व लोकप्रिय नीतियों के सफल सफर के साथ, दुनिया में भारत की धाक-धमक को मजबूत करती अपने दो कार्यकाल पूरे कर तीसरे कार्यकाल की तरफ बढ़ रही है। पैदल यात्रा हरी मंदिर मॉडल टाउन से प्रारंभ होकर खुशलोकके सभागार तक गई। सभागार में पहुंचकर विचार गोष्ठी की जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री/वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोरा, अश्वनी ओबराय, संजीव चांदना, पवन अरोड़ा, डॉ विनोद पाग रानी, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, प्रदीप अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, वीरेंद्र अरोड़ा, पुष्पेंद्र पटेल, तिलक राज डिसूजा, अतुल कपूर, मनोज कपूर, शीतल गुलाटी, नीलम जेठा, सूर्य कांत मोर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights