जिला गंगा समिति,गंगा समग्र एवं नमामि गंगे द्वारा पेंटिंग ,रंगोली प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया
बदायूँ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर, हर घाट तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला गंगा समिति बदायूं ,गंगा समग्र एवं नमामि गंगे द्वारा पेंटिंग ,रंगोली प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन ग्राम संजरपुर बालजीत स्थित उर्मिला देवी चौथैया जूनियर हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय सहसंयोजक गंगा समग्र सीमा चौहान एवं विशिष्ट अतिथि एम पी सिंह , संध्या सिंह एवं डीपीओ नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय सहसंयोजक गंगा समग्र सीमा चौहान जी ने कहा कि आज देश आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास से मना रहा है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार समस्त देश और प्रदेश में हर घर ,हर घाट तिरंगा अभियान को चल रही है।

यह कल हमारी आजादी का अमृत काल है एवं देश के अमर शहीदों बलिदानियों और देश की माटी जो हमें प्राणों से प्यारी है की सुरक्षा करने और अपनी माटी को सम्मान देने का महोत्सव है। आजादी के इस पर्व पर आजादी की दीवानों को याद करने का दिन है जिसे पूरा भारतवर्ष आज आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मां गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाए रखना है।

हम सभी को संयुक्त रूप से आज मां गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने की आवश्यकता है ,जिससे कि मां गंगा का आशीर्वाद हमारी संतानों पर भी बना रहे। इसके उपरांत डीपीओ अनुज प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को गंगा स्वच्छता सफल कराई। पेंटिंग प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा प्रतियोगिता के निर्णायक ( जज) अंकिता सिंह जी ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी तोमर ,द्वितीय स्थान झलक तोमर एवं तीसरा स्थान शिवानी ने प्राप्त किया। इसके उपरांत रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती टोली (सुरभि ,पायल ,श्वेता ,महिमा एवं संगीता ) की टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि सीमा चौहान डी पी ओ अनुज प्रताप सिंह एमपी सिंह संध्या सिंह एवं अंकिता सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से समस्त प्रतिभागी विजय छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। हर घर ,हर घाट तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु उपस्थित जनसमूह को तिरंगे वितरित किए गए एवं कुछ घरों पर तिरंगों को लगाया गया। दिनांक 14 अगस्त 2023 को भागीरथ घाट कछला पर नमामि गंगे, जिला गंगा समिति एवं गंगा समग्र के द्वारा संयुक्त रूप से गंगा सफाई अभियान, श्रमदान ,गंगा सफाई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में एडवोकेट विनय कुमार सिंह ,प्रदीप तोमर ,ऋषभ चौहान ,सचिन तोमर, कौशलेंद्र सिंह ,आशुतोष तोमर, सचिन उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांतीय सदस्य गंगा समग्र अशोक तोमर जी ने किया। विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह जी ने उपस्थित अथिति , और अथितियो और समस्त छात्राओ का आभार प्रकट किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।













































































