कांग्रेस ने उसैहत नगर के समस्त 11 वार्डों का गठन कर वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की

WhatsApp-Image-2023-08-13-at-7.33.50-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर कांग्रेस कमेटी उसैहत के अध्यक्ष टिंकू खान ने नगर कांग्रेस कमेटी का उसैहत नगर पंचायत प्रांगण में बैठक का आयोजन किया। जिसमें कि उसे नगर के समस्त 11 वार्डों का गठन कर वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों से अपेक्षा की वह कृपया जल्द से जल्द अपने वार्डों में कमेटी या गठन कर उनकी सूची जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान जख्मी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वार्ड अध्यक्षों की घोषणा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सभी को कांग्रेस का तिरंगा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया और उनसे अपेक्षा की कि वह जल्द से जल्द अपने वार्डों में कांग्रेस की कमेटी गठित करेंगे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आतिफ का जख्मी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब आने वाला वक्त कांग्रेस का है और जो पदाधिकारी आज जिम्मेदारी ले रहे हैं उनका दायित्व है कि कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करें।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और शेखूपुर विधानसभा के प्रभारी शाने राजा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी लोग एकजुटता के साथ मजबूती के साथ संगठन को खड़ा करने का प्रयास करेंगे ।इस अवसर पर शराफत अली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दातागंज के अध्यक्ष अजहर हुसैन, जलालुद्दीन मंसूरी, राशिद अल्वी ,दानिश मियां सुजीत कुमार ,संजीव कुमार ,प्रदीप सिंह ,खालिद हुसैन जुबेर अहमद शमीउद्दीन सत्तार खान आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उसैहत के नगर के कांग्रेस 11 वार्डों के अध्यक्षों की सूची संलग्न है ,जिनको की वार्ड अध्यक्ष घोषित किया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights