आईफ्लू से आँखों का ऐसे करें बचाव: सीएमओ

PHOTO-12
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि आम तौर पर यह बीमारी बारिश के मौसम में अधिक होती है, जिससे हमारी आँखों में एक पारदर्शी पतली झिल्ली, कंजक्टिवा होती है जो हमारी पलकों के अंदरूनी और आंखों की पुतली के सफेद भाग को कवर करती है, इसमें सूजन आने या संक्रमित होने को कंजक्टिवाइटिस या आंख आना कहते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कंजक्टिवाइटिस की समस्या आंखों में बैक्टीरिया या वाइरस के संक्रमण या एलर्जिक रिएक्शन के कारण हो सकती है। उन्होंने बताया कि एक या दोनों आँखों लाल या गुलावी होना, एक या दोनों आँखों में जलन या खुजली होना, असमान्य रूप से अधिक आंसू निकलना, आँखों में चुभन महसूस होना, आँखों में सूजन आ जाना आईफ्लू के लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि आईफ्लू के बचाव के लिए अपनी आँखों को हाथ से बार-बार न छुयें। कोई भी वस्त्र छूने के बाद हाथों को साबुन से अवश्य धोंये।  अपने निजी चीजों जैसे तैलिया, रूमाल, तकिया, चश्मा आदि को किसी से साजा न करें।  संक्रमित व्यक्ति को अलग कमरे में रहने की व्यवस्था करें एवं अन्य सदस्य दूरी बनाये रखें। यदि आखें संक्रमित हैं तो काले चश्में का प्रयोग करें। यदि घर के किसी सदस्य को इन्फेक्शन है तो घर के शौचालय एवं स्नानगृह की सफाई का विशेष ध्यान रखें। बीमारी से प्रभावित हर व्यक्ति आँखों के लिए आई ड्राप अलग-अलग इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि आई फ्लू के दौरान टी0वी0 या मोबाईल से खुद को दूर रखें। प्रतिदिन इस्तेमाल किये जाने वाले रूमाल या तौलिया को नियमित रूप से बदले एवं साफ रूमाल, तौलिया ही इस्तेमाल करें। समय-समय पर हाथों को साबुन से धोंऐ और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें।

हर एक-आधे घण्टे में आँखों को ठण्डे पानी से धोऐं। दूसरे व्यक्ति की आखों से सम्पर्क न बनायें। आँखों को बार-बार हाथों से न छुयें। उन्होंने स्कूलों को निर्देश दिए कि बच्चें संक्रमित हों उन्हें ठीक होने तक घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी जाय एवं किसी अन्य बच्चे के सम्पर्क में आने से रोका जाये। स्कूलों में शौचालय की तीन से चार बार अच्छे से अवश्य सफाई कराएं। शौच के पश्चात् साबुन से हांथ आवश्य धुलाएं अथवा हैण्ड सेनेटाइजर का प्रयोग करायें। हाथों को सूखा रखा जाये। बच्चों के क्लास रूम को अधिक से अधिक साफ रखा जाय। उन्होंने उपचार हेतु बताया कि इन लक्षणों की अधिकता होने पर निकटवर्ती चिकित्सालय में सम्पर्क कर चिकित्सक की सलाह के अनुसार एन्टीवाॅयटिक/आई ड्राप का इस्तेमाल करें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights