मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

सनी देयोल ने ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर किया रिएक्ट

July 24, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ और एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ में सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी भिड़ंत होने वाली है, क्योंकि यह दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी। ऐसे में बड़े पर्दे पर ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के बीच महाक्लैश देखने को मिलेगा। अब हाल ही में अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ के साथ सिल्वर स्क्रीन क्लैश पर एक्टर सनी देओल ने रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने बताया कि साल 2001 में उनकी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ आमिर खान की ‘लगान’ के साथ क्लैश हुई थी। सनी देओल ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की क्यों तुलना करते हैं। एक्टर ने साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के कलेक्शन को याद करते हुए बताया, “गदर ने जहां 100 करोड़ रुपये से ऊपर का आंकड़ा पार किया था तो वहीं लगान ने इससे कम कमाई की थी। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों तुलना करते हैं। चाहे वह बिजनेस से जुड़ा हो या फिर फिल्मों से। गदर के बारे में कोई धारणा नहीं थी, लोगों को लगा कि यह मसाला फिल्म है, ये पुरानी टाइप की पिक्चर है, पुराने टाइप के गाने हैं (लोगों ने सोचा कि गदर पुराने गानों वाली पुरानी तरह की फिल्म है)। दूसरी ओर, लोगों को लगा था कि लगान क्लासिक है।” केवल इतना ही नहीं सनी देओल ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने तो रिलीज से पहले ही ‘गदर‘ के बारे में काफी उल्टी- सीधी बातें कही थीं। लेकिन बाद में यह लोगों की फिल्म बन गई और दर्शकों को यह पसंद आई। मुझे याद है कि अवॉर्ड शो में उन्होंने गदर का मजाक बनाया था लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्टर ने आगे कहा, “ऐसा ही मेरी कुछ अन्य फिल्मों के साथ भी हुआ है, जैसे घायल और दिल, जो क्लैश हुईं। इनकी कोई तुलना नहीं है लेकिन बावजूद इसके लोग ये करना पसंद करते हैं।” 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights