मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 8 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोहर्रम में अनुमति लेकर ही करें कार्यक्रमों का आयोजन : डीएम

July 20, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों, थानाध्यक्षों, ताजियेदारो एवं कार्यक्रम आयोजकों तथा मौजिज़ लोगों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में अमन के सौहार्द में मनाने के सम्बंध में कानून एवं शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को मोहर्रम पर्व है जिसे सकुशल संपन्न कराना है। आयोजकों से कहा कि किसी नई परंपरा को शुरू नहीं किया जाएगा न ही शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। सभी आयोजनों को शासन के निर्देशानुसार त्यौहारो को मनाएगें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा को न शुरू किया जाए। सार्वजनिक स्थानों तथा सड़कों पर ताजिए न रखे जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ही मार्ग पर कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम के जुलूस के समय में अंतर रखा जाए। उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्रों में जाकर बैठक कर ले। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ताजिया एवं कर्बला के मार्गों को साफ सुथरा रखा जाए, नियमित रूप से सफाई होती रहे, कहीं भी विद्युत तार लटके न हो। अधिकारी नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण करते रहें। जनपद में महौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखें और कुरीतियों से बचें। उन्होंने सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि मौके का भ्रमण कर सारी व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण करा लें। उन्होंने मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में जो सुझाव दिए गए हैं उन पर गम्भीरता पूर्वक अमल करते हुए दुरुस्त कर लिया जाए। विद्युत तार, साफ-सफाई, जलभराव, प्रकाश व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266054 एवं मोबाइल नंबर 7505389289 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित अधिकारी प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि सभी गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखें। त्योहार के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, प्रकाश, चिकित्सा स्वास्थ्य, साफ सफाई, मार्गों पर गड्ढे एवं रास्ते में जलभराव आदि समुचित व्यवस्थाएं संबंधित विभाग 25 जुलाई तक पूर्ण करा दें। खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों का पहले से ही भ्रमण कर ले। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। सभी प्रकार के कार्यक्रमों की अनुमति लेने के बाद ही उनका आयोजन किया जाए। अनुमति लेने के लिए संबंधित थानों में आवेदन किया जा सकता है। सभी प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति 25 जुलाई तक ले ली जाए। जनपद अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए पहचाना जाता है। यह सूफियों संतो एवं महापुरुषों की भूमि है यहां से हमेशा अमन का पैगाम ही आगे तक गया है उम्मीद है कि इसी तरह से आगे भी अमन का पैगाम दिया जाता रहेगा। ताजिया आयोजकों एवं मौजिज़ लोगों ने जिला प्रशासन को भरोसा जताया कि जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कहा कि जनपद बदायूं में सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights