मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 8 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विशेष सचिव पशुधन ने किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण

July 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रदेश में गौ आश्रय स्थलों को शासन की मंशा के अनुरूप संचालित करने के उद्देश्य से जनपद में मंगलवार को विशेष सचिव पशुधन विभाग देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने विकासखंड वजीरगंज के ग्राम वनकोटा में स्थापित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौ आश्रय स्थल में 60 निराश्रित गौवंश संरक्षित मिले, वहां की गई व्यवस्थाएं उचित पाई गई। विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि गौवंशों का संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वृहद गौ आश्रय स्थल, कान्हा गौशाला, कांजी हाउस बनाए गए हैं जिसमें निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई भी निराश्रित गौवंश नजर नहीं आना चाहिए। पशुपालन विभाग के अधिकारी प्रशासनिक व अन्य विभागों के सहयोग से अभियान चलाकर निराश्रित गौवंशों का शत प्रतिशत संरक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की गौ संरक्षण स्थलों को स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने बताया कि सहभागिता योजना अंतर्गत पशु प्रेमी व्यक्तियों को निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए दिए जाते हैं जिससे वह गौवंशों का भली प्रकार संरक्षित कर उनकी देखरेख कर सकें। इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें धनराशि भी दी जाती है। इस अवसर पर अपर निदेशक पशुपालन विभाग ललित कुमार वर्मा, उपनिदेशक प्रशासन अमित कुमार, उप निदेशक पशुधन प्रसार ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी निरंकार सिंह सहित ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights