मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 8 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिलजुल कर सौहार्द पूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील

July 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। शौहार्द भरे वातावरण में भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाये त्योहार-अपर जिलाधिकारी
पीलीभीत अपर जिलाधिकारी रामसिंह गौतम की अध्यक्षता में मोहर्रम त्यौहार को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के जाने के सम्बन्ध में पीस कमेटी की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आये विभिन्न क्षेत्रों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से त्यौहारों के दृष्टिगत जन समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को उनका त्वारित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने सम्भ्रान्त व्यक्तियों से अपील करते हुये कहा कि त्यौहारों प्रेम एवं भाईचारे के साथ शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाऐं। उन्होंने कहा कि बिना कोई नई परम्परा डाले हुये पूर्व की भांति त्यौहार मनाऐं और पुलिस एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है यदि किसी प्रकार अफवाह या भ्रान्ति फैलाई जाती है तो तत्काल उच्चाधिकारी को अवगत करायें। इस दौरान बताया गया कि विद्युत प्रातः से सायं तक बन्द की जाये। उन्होंने सभी से अपील करते हुये कहा कि ताजिया ज्यादा ऊॅचाई तक के न निकाले जाये। नगर पालिका को करबला पर पानी टैंक भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मोहर्रम के दिन महिला काॅस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जाये तथा रेलवे क्रासिगों पर पुलिस की व्यवस्था कराना सुनिश्चित की जाये।
विद्युत विभाग को निर्देश दिये गये कि जिन क्षेत्रों में जहां विद्युत के तार ढीले है या विद्युत सप्लाई व्यवस्था जर्जर है उसे तत्काल ठीक करा लिया जाये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असलह प्रदर्शन न किया जाये। अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया आवारा पशुओं पर नजर रखी जाये तथा जिनके जानवार है मोहर्रम के दिन बाडे में रखे जाये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्टेªट, सीओ सिटी, एआरटीओ, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित धर्मगुरू, सम्भ्रान्त व्यक्ति व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights