खड़े ट्रक में आग लगी, खाना बना रहे चालक की मौत

3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मंडुुआडीह के लहरतारा बौलिया स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में शनिवार की आधी रात बाद आग लग गई। इस दौरान ट्रक में खाना बना रहे चालक की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए चांदपुर से कैंट रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी अवरुद्ध रहा। देखते ही देखते कोहरे मे वाहनों की कतार लग गई।सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोग खासे मर्माहत दिखाई पड़े। इस संबंध में इंस्पेक्टर मंडुआडीह महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि ट्रक खाली था और खड़ा था। ट्रक के अंदर ही छोटे गैस सिलिंडर पर चालक खाना बना रहा था। उसी दौरान न जाने कैसे आग लग गई कि चालक खुद को बचा न पाया और झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया गया। चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चालक के नाम और पते की शिनाख्त कराई जा रही है। चालक के नाम और पते की तस्दीक होते ही उसके परिजनों को हादसे के संबंध में सूचना दी जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ड्राइवर की हुई शिनाख्त

देर रात जब तक ड्राइवर को ट्र्र्क से बाहर निकाला गया वह काफी ज्यादा जल चुका था और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी। रविवार सुबह जब आस पास के ट्रांसपोर्टरों को सूचना मिली तो ड्राइवर की शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी मंडुआडीह ने बताया कि मृतक का नाम उमेश है जो फतेहपुर का रहने वाला हैं ड्राइवर के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। जानकारी होते ही वह वाराणसी के लिए निकल चुके है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights