मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन ने कार्यकर्ताओं और समर्थको के साथ सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया

July 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जुनावई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने कार्यकर्ताओं और समर्थको के साथ क्षेत्र के कादराबाद गांव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया । वहीं इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में सपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना के लिए सपा के वरिष्ठ नेता लड्डन मियां के द्वारा मदरसे में कुरान खानी के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुदा से दुआ की।

इसी के साथ सीएचसी में प्रसूता एवं मरीजों को फल वितरण किए गए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने कार्यकर्ताओं और समर्थको के साथ क्षेत्र के कादराबाद गांव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव का 50 माह जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। वही इस मौके पर सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। समाजवादी के वरिष्ठ नेता नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50 वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित जन्मदिन समारोह में कहा कि देश एवं प्रदेश में ऐसा सादगी पसंद, सभी को साथ लेकर चलने,सिद्धांतवादी और जनता के हित के लिए संघर्ष करने वाला नेता मिलना मुश्किल है। जो एक गरीब व्यक्ति के घर खुशी-खुशी पहुंचने में अपनी खुशी समझता है। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ता मेहनत से काम करने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ता एवं जनता के सहयोग से वर्ष 2024 का चुनाव जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्र में दिखाई देंगे। 

वही इस मौके पर सपा वरिष्ठ नेता नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां के द्वारा कदराबाद मदरसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी आयु के लिए कुरानखानी का प्रोग्राम कराया गया। जिसमें मदरसे की नन्हे-मन्ने बच्चों ने कुरान की आयतें पढ़कर उस में भाग लिया। उसी के साथ मुस्लिम समुदाय के मौलवी एवं मौलानाओं तथा लोगों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी आयु के लिए खुदा से दुआ की।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गर्भवती महिलाएं एवं मरीजों को फल वितरण किए गए। इस मौके पर कोकव मियां, रेहान मियां, प्यारे मियां ,स्वराज प्रधान, नरेश, ओम गिरी, करण सिंह, राजेश कुमार, पप्पू, राजू ,नेम सिंह, हरि सिंह, हाफिज रेहान ,स्वहेल भाई, नासिर भाई, बच्चन मियां, इशरत अली, अच्छे मियां, रामस्वरूप, गिरधारी, लीलाधर, थान सिंह ,नरेश पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights