डीजी जेल ने 17 जेलों के कारापाल का किया तबादला

download-35
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। डीजी जेल एसएन साबत ने बृहस्पतिवार को 17 जेलों के कारापालों को इधर से उधर कर दिया। इनमें से सात कारापालों का समय पूरा होने की वजह से हटाया गया है। इन सभी को तत्काल कार्यमुक्त करने और नई तैनाती की जगह पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान उनको कोई अवकाश नहीं मिलेगा। आदेश के मुताबिक जिस सात कारापालों का समय पूरा होने की वजह से तबादला किया गया है, उनमें सतीश चंद्र त्रिपाठी को बस्ती से इटावा, पंकज कुमार सिंह को खीरी से आदर्श कारागार लखनऊ, राजेश कुमार सिंह को आगरा को मुजफ्फरनगर, शैलेंद्र प्रताप सिंह को बिजनौर से प्रयागराज, राजेश कुमार राय-1 को शाहजहांपुर से प्रतापगढ़, कमलेंद्र प्रताप सिंह को बरेली से अलीगढ़ और अजय कुमार को लखनऊ से जौनपुर भेजा गया है।  इसके अलावा वीरेंद्र कुमार वर्मा को बांदा से सुल्तानपुर, रंजीत कुमार सिंह को केंद्रीय कारागार नैनी से जिला कारागार संतकबीरनगर, अपूर्वव्रत पाठक को बरेली से बस्ती, राजेश कुमार को सुल्तानपुर से मऊ, कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबंद्ध चल रहे योगेश कुमार को बांदा, राजीव कुमार सिंह को उन्नाव से गौतमबुद्धनगर, नागेश सिंह को मऊ से आगरा, कुलदीप सिंह भदौरिया को जौनपुर से गाजियाबाद, प्रदीप कुमार कश्यप को गोरखपुर से एटा और राजेश कुमार पांडेय को प्रतापगढ़ से शाहजहांपुर भेजा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights