सामाजिक अनुभूति अभियान के अंतिम दिन विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता उत्पन्न किया

WhatsApp-Image-2023-06-29-at-6.14.54-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक अनुभूति अभियान के अंतिम दिन जिला संयोजक मोहित शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बिसौली तहसील के ग्राम मुड़िया, पिनसारी, हत्सा आदि ग्रामों का में प्रवास कर सामाजिक समरसता उत्पन्न करने का प्रयास किया बदायूं नगर की छात्रा कार्यकर्ताओं ने मछलई गांव में जाकर ग्रामीणों के संग खेतीबाड़ी व पशु पालन जैसे कार्यों में हाथ सहयोग किया। विभाग सह संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल, विशाल शर्मा, पीयूष पटेल, नमन गुप्ता, प्रतीक वाल्मीकि, अजय शर्मा, अर्जुन राठौर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु मिश्रा, गोविंद शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भी दातागंज एवम उझानी क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जाकर ग्रामीण जीवन का आनंद लेते हुए सामाजिक अनुभूति प्राप्त किया तथा ग्राम वासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति आदि के लिए जागरूक किया, विभाग छात्रा प्रमुख कुमारी पायल गिहार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन और सुविधा प्रदान करने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुमारी रुचि द्विवेदी ने कहा कि तमाम झंझावातों से गुजरने के बाद भी संघर्षों का परिणाम है कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं में ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं अपना परचम लहरा रही हैं तथा प्रशासनिक पदों पर भी उनका प्रतिशत निरंतर बढ़ता जा रहा है। अभियान को सफल बनाने में सर्वज्ञ गुप्ता, मनीष सागर, मृत्युंजय सिंह,एकता सक्सेना, दीक्षा सक्सेना, कोमल मिश्रा आदि ने सक्रिय भागीदारी की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights