मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

डायट ऑडिटोरियम में हुआ नशा मुक्त भारत पखवाड़े का समापन

June 26, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डायट स्थित ऑडिटोरियम में नशा मुक्त भारत पखवाड़े के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि अच्छे व्यक्ति की वाणी का प्रभाव होता है इसलिए समाज को बदलने के लिए हमें पहले स्वयं को बदलना होगा वहीं जिलाधिकारी ने युवाओं से आवाहन किया कि वह नशा नहीं जीवन को अपनाएं। इस अवसर पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई व बालगृह के बच्चों द्वारा स्वयं बनाई गई पेंटिंग भेंट की गई। कार्यक्रम की थीम एक युद्ध नशे के विरुद्ध रही। इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफकिंग (मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि समाज को बदलने के लिए पहले खुद में सुधार करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्ति की वाणी का प्रभाव होता है और जो वह कहता है उसको लोग अपना आते भी हैं। उन्होने कहा कि नशा मुक्ति के लिए समाज के हर व्यक्ति का सहयोग अपेक्षित है। जिलधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि कि नशा मुक्त भारत पखवाड़ा 12 जून से 26 जून तक संचालित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अनेकों गतिविधियां संचालित की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि हमारा देश वह देश है जहां स्वामी विवेकानंद जी ने जन्म लिया और मात्र 39 वर्ष की आयु में देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। उन्होंने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहां की एक स्वस्थ समाज की स्थापना स्वस्थ व्यक्ति से ही हो सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि नशे से नफरत करें, नशा करने वाले से सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करें, नशा एक मानसिक बीमारी है, उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मुखिया ही नशे का आदी हो जाता है उस परिवार की तरक्की रुक जाती है व खुशहाली भी धीरे-धीरे करके चली जाती है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है तथा इस अभियान में समाज के हर वर्ग को अपना सहयोग देना चाहिए और नशे के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग अवसाद को दूर करने के लिए नक्शे को अपना लेते हैं यह ठीक नहीं है सकारात्मक सोच व निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह अपनी उर्जा व समय को अपने भविष्य संभालने में लगाएं और भारत के नवनिर्माण में सहायक बने।

उन्होंने कहा कि भारत के कुछ समीपवर्ती देश भारत की प्रगति से परेशान हैं और वह युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी शक्तियों से सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बुराई हमारे समाज या व्यक्तिगत जीवन में आ गई है और अगर हम दृढ़ संकल्पित हैं तो उस बुराई से पार पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन बहुत जटिल नहीं है लेकिन हम इसे जटिल बना देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम मनन करें तो पाएंगे कि हमारी आवश्यकता है बहुत सीमित हैं लेकिन हमारी इच्छाएं असीमित हैं और हम इन इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए हम जीवन को कठिन बना लेते हैं। इस अवसर पर मनोज कृष्ण गुप्ता, ब्रह्मकुमारी की अरुणा दीदी आदि ने भी अपने ओजस्वी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई तथा बाल गृह के छात्रों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के संदर्भ में बनाई गई पेंटिंग को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व जिलाधिकारी को भेंट की। मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी आदि ने एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर भी किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights