सहसवान । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा माहिला मोर्चा ने बड़ी धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। इसके उपलक्ष्य में महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुये महिलाओं की दशा पर चर्चा की गई। जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गीता पाठक ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं की सामाजिक स्थिति और क़ानूनी अधिकार में महिलाओं को संरक्षकों बात तो चल रही है घरेलू हिंसा के मामलात दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अदालतों की ओर रूख किया जाये तो केस दर केस लगे हुए हैं।
फ़ाइलों के चट्टे हैं। अपने अघिकारों की लड़ाई लड़ते लड़ते महिलाएँ थक हार कर सिस्टम के आगे आख़िरकार झुक जाती हैं। दहेज के मामलात में भी लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है दहेज एक सामाजिक बुराई है इसमें समाज को आगे आना चाहिये।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने कंबल और शॉल भेंट की और कहा कि सरकार को महिला हिंसा, दहेज हिंसा से सम्बन्धित मामलात पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना चाहिये व महिलाओं से सम्बन्धित प्रकरण उसके माध्यम से ही निबटाने चाहिये ३-३ व ४-४ साल पुराने मामलात अदालतों में लाम्बित पड़े है अपराधी, महिला अपराध करके खुलेआम घूमते फिरते है महिलाओं को शिक्षित होने की आवश्यक्ता है ताकि समाज में अपना अधिकार प्राप्त करें।इस मौके पर मंजू मिश्रा एवं गीता पाठक ने वहां उपस्थित महिलाओं को कंबल व शॉल भेंट किए। इस कार्यक्रम में मंजू मिश्रा, गीता पाठक, शांति देवी, नीलम पाठक, शोभा मिश्रा, तारादेवी, आरोही आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।