रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत,

images-6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हरदोई। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बरसोहिया गांव के पास शनिवार की रात रोडवेज बस व सीमेंट से भरे ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बिलग्राम थाना क्षेत्र के कतारपुरवा गांव निवासी पवन (45) कन्नौज डिपो की रोडवेज बस चलाते हैं। वह हरदोई होकर कानपुर वाया से दिल्ली बस लेकर जाते हैं। पवन शनिवार की शाम को दिल्ली से बस लेकर वापस हरदोई लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में सवायजपुर थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव के पास देर रात रोडवेज बस व सामने से सीमेंट भरे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसमें चालक पवन समेत बस में सवार सीतापुर जनपद के मलिकापुर गांव निवासी तेजस्विनी (25) पत्नी धर्मेंद्र, फर्रुखाबाद जनपद के मुरहटी गांव निवासी शैलेंद्र (34), हरपालपुर थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव निवासी अनिल (40), हरदोई जनपद के माधौगंज कस्बा निवासी लक्ष्मण गुप्ता (25), क्षेत्र के खजुआ पुरवा गांव निवासी लल्लन शर्मा (20) व गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान रोडवेज चालक पवन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि रोडवेज बस में करीब 30 सवारी थीं। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पवन की पत्नी ममता व हिमांशु, नेहा सभी का रो-रोकर हाल खराब है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights