मिशन लाइफ के अंतर्गत दातागंज तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ जैव विविधता सर्वेक्षण

WhatsApp-Image-2023-06-01-at-6.27.23-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं के द्वारा लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत चलाए जा रहे जैव विविधता सर्वेक्षण अध्ययन और पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान के अंतर्गत दातागंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे करने के उपरान्त ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के निर्देशन से वनस्पति विज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं का दल लिलवां, असधरमर्ई, अकबरपुर, पिपला,मौसमपुर, गौरामई आदि ग्रामों में जैव विविधता का सर्वेक्षण किया तथा क्या वर्णित जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित सोलंकी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ज्ञान विज्ञान से परिपूर्ण छात्र शक्ति का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जमीनी स्तर पर उतर कर कार्य करना वन विभाग सहित समस्त जनता के लिए प्रेरणादायक है। वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सरिता ने सर्वेक्षण टीम को रवाना करते हुए कहा कि पृथ्वी पर कोई भी वनस्पति जीव और जंतु अनुपयोगी नहीं होता अपितु पर्यावरण को संतुलित करने के लिए एक दूसरे का पूरक भी होता है। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि ग्रीन बदायूं क्लीन बदायूं का संकल्प लेकर राजकीय महाविद्यालय निरंतर सक्रिय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं, टीम लीडर डॉ सरिता यादव सहित वन विभाग के सभी सहयोगी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सर्वेक्षण कार्य में शशांकजीत, आर्यन गुप्ता, अभिलक्ष चौहान, शिवलेश यादव, हर्षित शर्मा, निखिल चौहान,भूमि, सबा नाज़, वैष्णवी, इलमा, अर्पिता शर्मा, आरती शाक्य आदि की सक्रियता सराहनीय रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights