मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

June 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर। सोरम में आयोजित सर्वखाप की पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। हम लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पहलवानों की लड़ाई लड़ी जाएगी और सर्व समाज लड़ेगा। पंचायत में एलान किया गया कि खाप चौधरियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मुलाकात करेगा। पहलवानों को इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। सोरम में आए विभिन्न राज्यों के खाप प्रतिनिधियों ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है और दो जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में सुनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत महात्मा हमारे साथ हैं। अगर आरोपियों के पक्ष में यात्रा निकलेगी तो हमारी भी यात्रा निकलेगी। ट्रैक्टर तैयार हैं। पहलवानों के लिए देशभर में जाकर बैठक की जाएगी। सरकार ने सहारनपुर में गुर्जर और ठाकुर समाज को लड़ाने की चाल चली है। दोनों समाज के लोग एक हो जाएं। सरकार की चाल को समझें। योद्धा किसी बिरादरी के नहीं होते। योद्धा सर्व समाज के होते हैं। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलेंगे। पहलवानों की पहचान तिरंगा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाधान तक संघर्ष किया जाएगा। बिरादरी को शादी विवाह तक सीमित रखें, समाज के लिए संघर्ष करें। वहीं, इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने दिल्ली के डीजीपी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डीजीपी अपनी मर्यादा भूल गए हैं। जिस दिन अपने बच्चों के सिर पर पैर रखेंगे उस दिन पता चलेगा। बता दें कि हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई के लिए अब सर्वखाप एकजुट हो गई है। इसी क्रम में आज खाप चौधरियों की पंचायत आयोजित की गई है। 

पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे।

कहा कि मैं दिल्ली के डीजीपी से पूछना चाहता हूं कि जिस प्रकार दिल्ली पुलिस के सिपाही हमारी बेटियों के सिर पर पैर रखकर खड़े हैं जिस दिन अपने बच्चों के सिर पर पैर रखकर खड़ें होंगे तब पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर यह सब किया गया। इसका खामियाजा 2024 में आपको भुगतना पड़ेगा। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह भी पंचायत में शामिल हुए। पालम 360 के चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने भी मंच से अपने विचार रखे। सोलंकी ने कहा कि 2 जून को कुरुक्षेत्र की पंचायत में शामिल हो और मिलकर एक फैसला करें। सरकार अगर बलिदान चाहती है तो हम बलिदान देने के लिए भी तैयार हैं। प्रधानमंत्री पाकिस्तान चले जाते हैं लेकिन वह दिल्ली जंतर मंतर पर ही क्यों नहीं जाते?

वहीं, दो जून को कुरुक्षेत्र में पंचायत के फैसले पर सभी ने मान्यता जताई। पंचायत में खाप चौधरियों ने कहा कि  प्रधानमंत्री को देश के मन की बात  सुननी चाहिए और सांसद ब्रजभूषण शरण को हटा देना चाहिए। वहीं मेरठ से सरधना विधायक अतुल प्रधान भी सर्वखाप की पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। बैंसला खाप के प्रतिनिधि के तौर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह पहलवानों के साथ है। चौधरी राकेश टिकैत भी पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। अब तक के वक्ताओं और विभिन्न राज्यों से आए खाप चौधरियों का कहना है कि कुरुक्षेत्र में 2 जून को होने जा रही पंचायत के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाना चाहिए। पूर्व विधायक मनोज गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज ने अपनी एकजुटता से गौरव यात्रा निकालने का काम किया है। एकता के सामने कोई ताकत नहीं टिक पाती।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights