मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीमा ग्रेच्युटी का भुगतान न होने से रिटायर्ड मंडी निरीक्षक ने की आत्महत्या

May 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हमीरपुर। मुस्करा में रिटायर्ड गल्ला मंडी निरीक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कस्बा निवासी सूर्या शर्मा ने थाना मुस्करा में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता हरिराम शर्मा (62) मुस्करा नवीन गल्ला मंडी में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। जुलाई 22 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद अपना फंड का भुगतान एवं ग्रेच्युटी, बीमा, बोनस, छठे वेतनमान का एरियर, सीपीएफ को निर्गत कराने के लिए चक्कर काट रहे थे। सूर्या ने मंडी सचिव रामकुमार साहू पर आरोप लगाते हुए बताया कि फंड का भुगतान करने के एवज में सचिव द्वारा 50 फीसदी कमीशन उनके पिता से मांगा जा रहा था। साथ ही विभागीय फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी। जिसके चलते उसके पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। बताया कि सचिव द्वारा मानसिक प्रताड़ना झेलते हुए उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। आत्महत्या से पहले मंडी सचिव रामकुमार साहू के खिलाफ एक सुसाइड नोट भी लिखा है। मृतक के पुत्र ने थाना मुस्करा में गुहार लगाते हुए उक्त सचिव के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि उक्त घटना के संबंध में लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक के दो पुत्रियां और एक पुत्र है। दोनों पुत्रों की शादी हो चुकी है। मृतक अपने पुत्र और पत्नी के साथ नवीन गल्ला मंडी के सामने किराए के मकान में रहता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights