सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण व विधिक सेवा शिविर आयोजित।

IMG-20230527-WA0296
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल के संयोजन में शिवपुरम, बदायूं स्थित मुख्यालय पर 197 वें सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण/विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सूचना कार्यकर्ता व विधिक सेवा शिविर में जन दृष्टि  (व्यवस्था सुधार मिशन) के जनक हरि प्रताप सिंह राठोड एडवोकेट द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सूचना के कानून की बारीकियां बताने के साथ ही लोकहित में प्रयोग के तरीक़े भी बताए गए। आज के सत्र में सुचना कार्यकर्ताओं की व्यावहारिक कठिनाईयो का भी निवारण किया गया। साथ ही प्रत्येक माह में प्रत्येक सूचना कार्यकर्ता को चार सूचनाएं मांगने एवम लोकहित के विषयों पर चार शिकायते विभिन्न पोर्टल के माध्यम से किए जाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही नागरिकों को उपयोगी कानूनों से परिचित कराया गया। वर्तमान केन्द्र सरकार के नौ बर्ष होने पर सूचना कार्यकर्ता नौ सुत्रीय अपेक्षा पत्र देश के प्रधानमंत्री को प्रेषित करेगे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष  हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि संगठन द्वारा  निरंतर प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून, पंचायत राज वयवस्था के साथ ही जनोपयोगी एप और पोर्टल व हेल्पलाइन के प्रयोग के प्रति जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। सभी सूचना कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को नौ बर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नौ सुत्रीय अपेक्षा पत्र प्रेषित करेगे।अपेक्षा पत्र में आर टी आई एक्ट में आवश्यक संशोधन किए जाने, व्हिसिल ब्लोअर एक्ट को लागू करने, शिक्षा/चिकित्सा और योग्यतानुसार रोजगार देने की गारंटी एवम चुनाव लड़ने से पूर्व अर्हता परीक्षा की अनिवार्यता सहित नौ विषयों को सम्मिलित किया गया है। राठोड़ ने कहा कि सूचना के अधिकार के प्रयोग से हमें रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, डग्गामारी व मिलावटखोरी के समूल विनाश के लिए कार्य करना है। नागरिकों में साहस पैदा करना पड़ेगा ताकि वे विक्रेताओं से बिल मांगने की आदत बना सकें। उपभोक्ताओं को बिल न देकर विक्रेता उनका शोषण कर रहे हैं। बिल के बिना खराब गुणवत्ता व मानक की मिलावटी, नकली वस्तुएं खरीदने को उपभोक्ता विशेष रूप से किसान विवश है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह , संरक्षक एम एल गुप्ता , सुरेश पाल सिंह चौहान,  केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल समन्वयक एम एच कादरी,  जिला समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, सह जिला समन्वयक महेश चन्द्र, तहसील समन्वयक सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह, तहसील समन्वयक बदायूं राम लखन, सह तहसील समन्वयक मो इब्राहिम, कृष्ण भगवान, हर नंदन सिंह, विनोद गुप्ता, प्यारे लाल, नेत्रपाल, पंकज आदि की सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights