विद्यालयों में कमियों को तत्काल प्रभाव से करें दुरुस्त : डीएम

IMAGE-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को विकासखंड उझानी के अंतर्गत संविलयन विद्यालय नौशेरा विकासखंड कादरचौक के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय असरासी, प्राथमिक विद्यालय सरफुद्दीन नगला एवं प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में डीएम ने बच्चों से गिनती, पहाड़े सुने और महापुरुषों के बारे में पूंछा। डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि गांव में विद्यालय में आने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन कराएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालयों में साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई कराई जाए। विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बनाया जाए। समस्त शिक्षक रुचि लेकर बच्चों को पढ़ाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन विद्यालय में आने वाले बच्चों के माता-पिता को बुलाकर गांव वालों के सामने सम्मानित किया जाए। शिक्षक बच्चों को मेहनत से पढ़ाएं और उनका उज्जवल भविष्य बनाएं। विद्यालयों को निपुणता की ओर तेजी से बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने निपुण ऐप पर कक्षा 1 से 3 तक के छात्र छात्राओं का परीक्षण किया। विद्यालयों में शौचालय एवं हैंडवास साफ-सुथरे रखे जाएं। विद्यालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। संविलयन विद्यालय नौशेरा में शौचालय, हैंडवास गंदे मिले और कक्षाओं में लगे चार्ट धूंल फांक रहे थे, विद्यालय भवन के कोने पर पेड़ उग आए हैं, छत से प्लास्टर गिर रहा है, विद्युत वायरिंग एवं विद्यालय परिसर में कूड़ा करकट व्याप्त है एवं परिसर में घास खड़ी है।

इन तमाम कमियों को देखते हुए डीएम ने कठोर नाराज़गी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि विद्यालय की समस्त कमियों को एक सप्ताह में दूर कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इस सप्ताह बाद पुनः इस विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय असरासी में व्यवस्थाएं ठीक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की क्यांरियों में औषधि के पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाएं जाएं। विद्यालय के शौचालय एवं हैंडवास साफ-सुथरे रखे जाएं। विद्यालय के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights