मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

अब्दु रोजिक को हाथ में लोडेड पिस्टल लेना पड़ा भारी

May 13, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

‘बिग बॉस 16’ से सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अब्दु रोजिक ने मुंबई के अंधेरी में अपना रेस्त्रां ‘बुर्गिर’ शुरू किया, जहां फराह खान, सोनू सूद, अर्चना गौतम और साजित खान जैसे कई सितारों का मेला भी लगा। लेकिन हाल ही में अब्दु रोजिक मुश्किलों में घिर गए हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिस्टल लोड करते नजर आए। उनके वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने सवाल खड़े किये, साथ ही मुंबई पुलिस से भी इसकी शिकायत की। अब्दु रोजिक के हाथ में यह बंदूक गोल्डन बॉयज के गार्ड ने पकड़ाई थी। दरअसल, अब्दु रोजिक के रेस्त्रां में गोल्डन बॉयज सनी नानासाहेब वाघचौरे और सनी गुर्जर भी आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बॉडीगार्ड ने अब्दु रोजिक को बंदूक दी थी। हालांकि बॉडीगार्ड के पास पिस्टल रखने का लाईसेंस है। लेकिन अब्दु रोजिक के हाथ में पिस्टल देख लोगों ने सवाल खड़े किये। साथ ही मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए बोले कि अगर ये गलती से चल जाती तो वहां मौजूद लोग घायल हो सकते थे। बता दें कि ओशीवाड़ा में स्थित अब्दु के रेस्त्रां में काफी सेलेब्स मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights