उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर डबल डेकर बस ने गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो युवतियां घायल हो गई । घायलों को एम्बुलेंस ने उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया । गुरुवार की दोपहर नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी भोलू (25) पुत्र राजकुमार सिंह अपनी 20 वर्षीय बहन मेघा तोमर व 18 वर्षीय जैसमीन तोमर के साथ बाइक द्वारा कछला गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे वह जैसे ही नवीन गल्ला मंडी समिति के पास पहुंचे तभी उझानी से जा रही बस की चपेट से बाइक पर सवार मेघा तोमर, जैसमीन तोमर दोनों बहनें घायल हो गई जबकि बाइक चला रहा उनका भाई भोलू बाल – बाल बच गया । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल दोनों बहनों का प्राथमिक उपचार किया ।