निकाय चुनाव मतदान पुलिस सुरक्षा में सकुशल हुआ सम्पन्न
उझानी | नगरीय निकाय चुनाव में सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया । मतदान करने के लिए युवाओं, बुजुर्गो में काफी उत्साह देखने को मिला । इधर केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल वर्मा ने सरौरा स्थित बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया | मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही । गुरुवार को नगर निकाय चुनाव में मतदान करने वाले युवाओं और बुजुर्गो में काफी उत्साह देखने को मिला । मतदान सुबह सात बजे से 11 बजे तक 24.26 परसेंट, दोपहर एक बजे तक 35.83 परसेंट, तीन बजे तक 47 परसेंट और पाँच बजे तक 54.92 परसेंट और 6 बजे तक 58.75 परसेंट मतदान हुआ । उधर केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल वर्मा ने सरौरा स्थित मतदान बूथ पर अपने परिवार के साथ मतदान किया । बीएल वर्मा का कहना है कि नगर निकाय चुनावों में मैंने बहुत सारे जिलों का दौरा करने के साथ चुनाव प्रचार किया है।

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री ने लगातार नगर निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए बड़ी सभाएं की हैं। हमने मतदाताओं से अपील की थी और मतदाताओं ने जिस तरीके से हमारी केंद्र में प्रदेश में सरकारें हैं। हम हमारी सरकारें सबका साथ सबका विकास के पथ पर चल रही है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं वही करते हैं उसी तर्ज पर हम स्थानीय निकाय चुनावों में हम जो सरकार बनाएंगे वह ट्रिपल इंजन की सरकार होगी और सही मायने में नगरों का विकास होगा और नगर बहुत स्वच्छ और आदर्श नगर बनेंगे । नगरों का डबलपमेंट होगा । केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तर्ज पर हम ज्यादा से ज्यादा विकास कर पाएंगे । उत्तर प्रदेश में अधिकांश नगर निकाय की सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा । वहीं कम वोटिंग पर बीएल वर्मा ने कहा कि अभी दोपहर हो रही है लोगों का खाने का समय हो रहा है । वोटर निकलेगा और वोट करेगा । वोटर के अंदर जागरूकता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की नीतियां कल्याण की है। समर्थन लोगों का मिला है । हमारा परचम फहराया जाएगा । उसके बाद 2024 में पिछले बार से भी ज्यादा हमें सीटें मिलेंगी ।

हम यूपी की सभी 80 सीटें जीतने जा रहे हैं । वहीं मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला । नगर के मौहल्ला किला खेडा की रहने वाली बुजुर्ग महिला मुस्तकीम बानो (96) पत्नी मकसूद बक्स ब्हील चेयर पर बैठकर अपने बेटे मौहम्मद अयास के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया । वहीं नगर पंचायत कछला में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 7.90 परसेंट, 11 बजे तक 28.71, एक बजे तक 41.86, तीन बजे तक 55.98, पाँच बजे तक 67.05 और छ्ह बजे तक 70.33 प्रतिशत मतदान हुआ । सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही ।













































































