बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही परिणीति और राघव मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, दोनों की एयरपोर्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए परिणीति चोपड़ा का घर सजकर तैयार हो गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा की होने वाली दुल्हनिया का मुंबई वाला घर खूबसूरत लाइटों से पूरी तरह सजा हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लग रहा है कि राघव और परिणीति की सगाई की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा मुंबई के बांद्रा में रहती हैं। राघव संग एक्ट्रेस की सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा के घर की सजावट को देख फैंस की एक्साइटमें दोगुनी हो गई है। एक्ट्रेस के इस घर के वीडियो सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग राघव और परिणीति को शादी की ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा के घर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “राघव और परिणीति आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई, अब शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “परिणीति को शादी की ढ़ेरों बधाइयां।”