ऐसे कर रहीं बॉडी स्ट्रेचिंग थर्ड ट्राइमेस्टर में फिट रहने के लिए दीपिका कक्कर

download-3-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जो अब टीवी स्क्रीन से दूर सोशल मीडिया पर वर्ल्ड पर एक्टिव नजर आती हैं, पति शोएब इब्राहिम के साथ अपने पहले बच्ची की उम्मीद कर रही हैं। फिलहाल वो अपनी गर्भावस्था के तीसरे तिमाही में हैं और खुद को फिट रखना नहीं भूल रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान वो जिम में कड़ी मेहनत तो नहीं कर सकतीं, लेकिन एक्टिव रहने के लिए वे कुछ स्ट्रेचिंग अपना रही हैं, जिसका एक वीडियो उन्होंने साझा किया है। इस वीडियो में दीपिका बताती हैं कि “मैं 2.5 किमी प्रति घंटे की गति से एक घंटे के लिए वॉक करती हूं। मैं इससे ज्यादा तेज चलने में सक्षम नहीं हूं।” इतना ही नहीं दीपिका ने वीडियो की शुरुआत में यह भी साझा किया कि, वो आर्म सर्कल, बटरफ्लाई पोज़, नेक सर्कल और पैरों की स्ट्रेचिंग कर रही हैं। वीडियो में दीपिका हाथ मजबूत करने वाले कुछ अभ्यास करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भारी संख्या में दीपिका कक्कड़ फॉलो किया जाता है। वे अपने निजी जीवन की हर एक झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो अपनी दिनचर्या को लोगों के साथ साझा करती नजर आती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि, गर्भावस्था के दौरान आराम करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि शारीरिक गतिविधि बंद कर दी जाए। इस दौरान योग, टहलना, जॉगिंग और पेल्विक फ्लोर व्यायाम करना काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, तीसरी तिमाही (थर्ड ट्राइमेस्टर) में जब तक अच्छा महसूस होता है, तब तक काम करना जारी रख सकते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था एक ऐसा अनुभव है, जो हर महिला के शरीर पर अलग असर दिखाता है। ऐसे में अगर किसी को ठीक महसूस होता है, तो वो बच्चे की डिलीवरी तक सक्रिय रूप से काम करना जारी रख सकती है। चलने और हल्की स्ट्रेचिंग जैसे कम प्रभाव वाले व्यायामों काफी फायदेमंद हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को कूदने या अन्य प्लायोमेट्रिक गतिविधियों जैसे उच्च प्रभाव वाले व्यायामों से बचना चाहिए। इसके अलावा लंबे समय तक पीठ के बल लेटने वाले व्यायाम हाइपोटेंशन का कारण बन सकते हैं। इसलिए इससे भी बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। खासकर व्यायाम करते समय। वर्कआउट से पहले, दौरान और बाद में खूब पानी पिएं। इसके अलावा एक्सरसाइज करते हुए आपको अपने शरीर की जरूर सुननी चाहिए। शरीर पर ध्यान दें और व्यायाम के दौरान आप कैसा महसूस कर रहे इसपर जरूर गौर करें। अगर गर्भवती महिला को चक्कर आ रहा है, सांस लेने में तकलीफ हो रही है, कोई दर्द महसूस हो रहा है, या फिर योनि से खून बह रहा है, तो व्यायाम तुरंत बंद करें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights