कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी अनुष्का शर्मा

download-2-3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों में हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी झुलन गोस्वामी की इस बायोपिक में अनुष्का अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से फैंस के होश उड़ाती नजर आएंगी। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा इस साल फेमस फिल्म फेस्टिवल ‘कान्स’ में अपना डेब्यू करेंगी। बता दें कि कान्स दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें दुनिया भर की महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कान्स फिल्म फेस्टिबल 2023 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट भी नजर आएंगी। इस बात की जानकारी फ्रांस के एंबेसडर इमेनुअल लिनैन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। फांस के एंबेसडर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से हमारी मुलाकात अच्छी रही। मैं विराट और टीम इंडिया को उनके अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए बधाई देता हूं और अनुष्का से हमने अपकमिंग कान्स फिल्म फेस्टिबल के बारे में भी बात की।” इमेनुअल के इस ट्वीट के सामने आने के बाद अनुष्का शर्मा के फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है और फैंस अब यह बात जानने के लिए बेकरार हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिबल में अनुष्का शर्मा का लुक कैसा होने वाला है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights