गाजियाबाद में भाजपा निगम पार्षद के टिकट वितरण में त्यागी समाज की अनदेखी पर आक्रोश

WhatsApp-Image-2023-04-29-at-6.24.16-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। वसुंधरा में त्यागी समाज के प्रमुख लोगों की मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निगम पार्षद चुनाव में टिकट वितरण और समाज की घोर उपेक्षा का मुद्दा छाया रहा जिस तरह से पार्टी ने सामान्य सीटों पर भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उतारा और त्यागी समाज के अनेक लोगों के टिकट काट दिए उससे समाज में गहरा रोष है । गाजियाबाद में जिन वार्डो पर त्यागी समाज के पार्षद थे उनके टिकट काट दिए। ओर जो नए कार्यकर्ता टिकट लेने के प्रयास कर रहे थे उनको टिकट नही दिया गया। पूरे वसुंधरा वैशाली इंदिरापुरम सहित साहिबाबाद विधानसभा में एक भी त्यागी समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं मिला जबकि यह समाज भाजपा का कोर वोटर रहा है इस संबंध में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और वसुंधरा वार्ड 61 में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने सामान्य महिला सीट पर भी आरक्षित वर्ग की महिला जो निवर्तमान पार्षद के पुत्र की वधू हैं उनको टिकट दिया है, पर गहरा रोष व्यक्त किया और भाजपा में परिवारवाद परंपरा के विरुद्ध सभी ने एकमत होकर इस बार वार्ड 61 से समस्त त्यागी समाज की ओर से आवाहन किया कि पूरा समाज एकजुट होकर ऐसे प्रत्याशी को लड़ाएगा जो परिवारवाद के विरुद्ध चुनाव जीतने की स्थिति में होगा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने यह भी कहा की मजबूत उम्मीदवार को तन मन और धन से चुनाव लड़ाया जाएगा और जिताया जाएगा इस सभा में मुख्य रूप से अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप त्यागी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी महानगर त्यागी सभा के कार्यकारिणी सदस्य विनीत त्यागी तथा वार्ड 61 के त्यागी समाज के गणमान्य व्यक्ति सुनील त्यागी नरेंद्र त्यागी रजनीश त्यागी संजय त्यागी वत्सल त्यागी राजा त्यागी विनोद त्यागी प्रिंस त्यागी विपिन त्यागी सुरेंद्र त्यागी श्रवण त्यागी योगेश त्यागी संजय त्यागी आदेश त्यागी परितोष त्यागी ज्ञानेश्वर त्यागी महेंद्र त्यागी पूर्व एसएचओ सतीश त्यागी पूर्व एसीपी मंगू सिंह त्यागी प्रदीप त्यागी विशाल त्यागी संदीप त्यागी व अन्य त्यागी बंधुओं की उपस्थिति में यही निर्णय हुआ कि इस बार वार्ड 61 से उस उम्मीदवार को चुनाव में मत दिया जाएगा जो परिवारवाद के खिलाफ विजय होने की स्थिति में होगा और पार्टी को भी समाज की तरफ से एक सशक्त संदेश जाएगा की समाज की शक्ति को पार्टी में जिस तरह से कम करके आंकने की कोशिश की है उसका समुचित जवाब त्यागी समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी को दिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights