गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए फलो का सेवन करे

download-9-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है, लेकिन इस मौसम में कई तरह के फल भी मिलते हैं। जिनका सेवन कर शरीर में पानी की पूर्ति कर सकते हैं, साथ ही ये गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में भी मदद करेंगे। इस मौसम में थकान और सुस्ती भी महसुस होती है, लेकिन आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर ऊर्जावान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं, गर्मियों में किन फलों का सेवन करना फायदेमंद होगाा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अनानास

अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है। इसिलिए गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अनानास का सेवन अवश्य करें।

तरबूज

गर्म हवाओं को मात देने के लिए तरबूज का सेवन काफी जरूरी है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटैशियम, आयरन और कई तरह के तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और पेट में ठंडक बनी रहती है।

आम 

गर्मियां आते ही लोगों को फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। इस फल का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। मैंगो शेक और खट्ठी-मिट्ठी चटनी से लेकर सलाद भी बनाए जाते हैं। इस फल में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस मौसम में आम के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य कर सकते हैं, यह आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक है। 

खरबूजा

यह फल सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस फल का उपयोग कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता है।

बेल

गर्मी से राहत पाने के लिए बेल खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं। जी हां, इस मौसम में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है।

अंगूर

अंगूर बहुत ही स्वादिष्ट फल है। गर्मियों में इसके सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ है। बाजार में ये कई रंगों में देखने को मिलते हैं। आप इस फल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्नैक्स में भी किया जाता है।

लीची

लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। यह बहुत ही स्वादिष्ट रसीला फल है। इसमें पानी भरपूर होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा फल माना जाता है।

जामुन

जामुन खाने के अनगिनत लाभ है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला खास फल है। यह स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights