बसपा ने सहारनपुर मेयर सीट से प्रत्याशी घोषित किया

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर मेयर सीट से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। खदीजा मसूद पूर्व विधायक इमरान मसूद की समधन भी है। बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने मेयर पद सीट पर खदीजा मसूद को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी। खदीजा मसूद पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू और शाजान मसूद की पत्नी है। साथ ही वह इमरान मसूद की समधन भी है। शमसुद्दीन राइन ने कहा कि बसपा ने नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की शुरुआत सहारनपुर से की है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बड़ी मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल करेगी। तीन माह पहले आरक्षण में सहारनपुर महापौर की सीट महिला होने पर बसपा ने इमरान मसूद की पत्नी साइमा मसूद को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। अब महापौर पद पिछड़ा वर्ग का होने पर बसपा ने खदीजा मसूद को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights