बदायूं। यूपी में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान और आचार संहिता लगते ही शहर में राजनीतिक दलों के होडिंग्स और फ्लैक्स उखाड़ना शुरू हो गया। रविवार की शाम सात बजे नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हुआ। इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई। कुछ देर बाद ही बदायू जनपद भर में पुलिस और नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी जेसीबी व लाव लश्कर लेकर सड़क पर निकल पड़े। पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका के कर्मचारियों ने राजनीतिक दलों के फ्लैक्स, होडिंग्स, बैनर, पोस्टर उखाड़ना शुरू कर दिए। जहां जहां बाल पेंडिंग है उसे भी मिटाया या पोता जाएगा। शहर में पालिका कर्मचारियों ने पुलिस लाइन,डीएम चौराहे,इंद्रा चोक,कचहरी समेत शहर भर के चौराहों,मुख्य मार्गो से होडिंगस,फ्लैक्स हटाना शुरू कर दिए है