गालियां देने का विरोध करने पर लाठी – डन्डों से पीटकर चार युवको को किया घायल

WhatsApp-Image-2023-04-07-at-7.05.17-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | नगर के एक मौहल्ले में घर के दरवाजे पर गालियां देने का विरोध करना एक गृहस्वामी को भारी पड़ गया । गालियां दे रहे युवकों ने घर में घुसकर लाठी डन्डों से वार कर चार युवकों को घायल कर दिया । जिसमें चिकित्सकों ने दो चोटिल युवकों का प्राथमिक उपचार किया वहीं दो युवकों को जिला अस्पताल रैफर किया है। शुक्रवार को नगर के मौहल्ला गद्दी टोला निवासी ताहिर पुत्र मुबारिक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए लिखा है कि मौहल्ले के रहने वाले शादाब, गुडडू उर्फ जीशान, जाहिद उसके घर के दरवाजे पर खडे होकर गंदी – गंदी गालियां दे रहे थे । जब उसने घर के सामने गालियां देने का विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे तो वह भागकर घर में घुस गया तो मारपीट करने वाले उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे । उसकी चीख – पुकार सुन जब उसके भाई उसे बचाने आए तो मारपीट करने वाले युवक भाग गए और अपने दस-पन्द्रह साथियों के साथ हाथों में लाठी डन्डे लेकर उसके घर में घुस गए और उसे व उसके भाई बब्लू, वाहिद हुसैन एडवोकेट व भाई समीर को लाठी – डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया । परिजन घायलों को थाने लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जहां चिकित्सकों ने बब्लू व वाहिद की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिलों का प्राथमिक उपचार किया । ताहिर ने मारपीट करने वाले सभी लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights