सपा की बैठक में दावा यूपी में लोकसभा की पचास सीट जीतेंगे

FullSizeRender
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आँवला लोकसभा की विधानसभा शेखुपुर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन नॉशेरा स्थित सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के फॉर्म हाउस पर किया गया,जिसमे मुख्य अथिति के रूप में आवंला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य मौजूद रहे व अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने की। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है,ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है,जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार में आम जनता तथा सपा कार्यकर्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है वह अत्यंत निंदनीय है।केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबन्दी,जी0एस0टी0 जैसे जनविरोधी कानूनों को लागू करके देश की भोली भाली जनता का मेहनत से कमाया हुआ रुपया चंद उद्योगपतियों के हाथ मे दे दिया है,देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।महंगाई,भ्रष्टाचार पूरी तरह से अपनी चरमसीमा पार चुके हैं।किसान,छात्र,नौजवान,व्यापारी,अल्पसंख्यक,दलित,पिछड़े आदि समाज का हर वर्ग भाजपा की डबल इंजन की सरकार की दमनकारी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी को कम से कम पचास सीटे जिताएगे,जिसके फलस्वरूप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जनपद बदायूँ सदैव समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है,बदायूँ की जनता ने हमेशा ही पार्टी के नेताओ का विश्वाश कायम रखा है पिछले लोकसभा तथा विधानभा चुनावों में भाजपा के नेताओ ने झूठ बोलकर भोली भाली जनता को गुमराह करके अपनी सरकारें बना ली परन्तु बदायूँ सहित पूरे प्रदेश की जनता इनके षड्यंत्र को समझ चुकी है तथा आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर करके ही दम लेगी। शेखूपर से विधायक हिमांशु यादव ने कहा कि चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थिति रही हो शेखुपुर विधानसभा ने हर चुनाव में समाजवादी पार्टी का हमेशा साथ दिया है और भविष्य में भी पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिता कर संसद में भेजेंगे।उन्होंने आगे कहा कि शेखुपुर विधानसभा की बूथकमेटी पूरी तरह से सक्रिय है। इस मौके पर कैप्टन अर्जुन,सुरेशपाल सिंह चौहान,अशोक यादव, अहमद परवेज़ उर्फ बबलू,देवेंद्र यादव प्रमुख,वीरप्रताप शाक्य,रामवीर कश्यप,अर्जुन पाल,गिरीश यादव,ऋषिपाल सिंह,सहदेव सिंह, पुष्पेंद्र यादव,कुलदीप यादव,हरिभान सिंह,प्रेमपाल सिंह,मुख्तयार खान,रनवीर सिंह,चरन सिंह आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights