कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के बरेली मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने पशु पालक को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । एम्बुलेस ने घायल को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया । गुरुवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला के वार्ड नम्बर निवासी रोशन उर्फ रोहन तोमर पुत्र रतीराम पशुओं को चराकर जब वापस घर लौट रहे थे तभी थाना क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर पेट्रोल पम्प के समीप कासगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ईको कार टक्कर मारकर फरार हो गई । जिससे रोशन उर्फ रोहन तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए |राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस ने घायल को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।