कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर बाइक सवार युवक बंदर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुराना आरटीओ आफिस के पास रहने वाला तुषार पुत्र राकेश बाइक द्वारा कछला जा रहा था । बताया जाता है वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला के पास पहुंचा तभी अचानक बाइक के सामने बंदर आ गया जिससे बाइक सवार युवक बंदर से टकरा गया। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेस ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सको ने घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । बाइक सवार युवक सफाई कर्मचारी बताया जा रहा है वह सफाई का कार्य करने के लिए कछला जा रहा था तभी हादसा हो गया। फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।