भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह पैतृक गाँव ब्रह्मपुर पहुँचे, गर्मजोशी से हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp-Image-2023-04-07-at-7.00.16-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

समरेर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य प्रथम बार बनने के बाद अपने पैतृक गाँव ब्रह्मपुर पहुँचे जहाँ क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। बदायूँ-बरेली की सीमा पर ग्राम सैनपुर पर जिलाध्यक्ष, विधायकगण ने हजारों समर्थकों के साथ से उनका कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया उसके बाद ग्राम ब्राह्मपुर तक कई गॉव में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अपने गॉव में कहा नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार अपने पैतृक गांव आया हूं। क्षेत्रवासियों के स्वागत व स्नेह से अभिभूत हूँ, उन्होंने कहा बचपन से ही पार्टी का काम करना बहुत अच्छा लगता था। गॉव से बरेली मैं कोई विचार और मिशन लेकर नहीं गया था। संगठन में धीरे-धीरे परिश्रम से कार्य करते हुए आप सभी की दुआएं लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष तक पहुँचा हूँ। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में मिलता है। इसका उदाहरण है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया। भाजपा ही ऐसा कर सकती है कि बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है और आने वाला नगर पालिका का चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरें इस दिशा में हम सभी को एकत्र होकर कार्य करना होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा ने कहा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सरल, सहज और मृदुभाषी है इन्होंने मेरी टीम में मेरे साथ काम किया है इनमें अपार संगठनात्मक कार्य करने की क्षमताएं हैं निश्चित तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव में ब्रज क्षेत्र इतिहास लिखेगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के बनने पर समूचे जनपद में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। शाक्य के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नया कीर्तिमान रचेगी। स्वागत सभा को जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, साँसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ० राघवेंद्र शर्मा, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष आंवला वीरसिंह पाल ने विचार रखे। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदाकांत शर्मा ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना अतेंद्र विक्रम सिंह वीरेंद्र राजपूत शिशुपाल शाक्य चेयरमैन आकाश वर्मा चेयरमैन दीपमाला गोयल हरिओम पाराशरी रविंद्र पाल सिंह उमेश राठौर राणा प्रताप सिंह मनोज कृष्ण गुप्ता शारतेंदु पाठक विश्वजीत गुप्ता सीमा राठौर अग्रवीर गुर्जर धर्मेंद्र कश्यप अंकित मौर्य आशीष शाक्य संदीप चौहान अनुभव उपाध्याय मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights