सपा ने जयंती पर महर्षि कश्यप व निषादराज गुहय को याद किया

FB_IMG_1680679604718
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर महर्षि कश्यप व निषादराज गुहय की जयंती के अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप हिन्दू धर्म के एक श्रद्धये वैदिक ऋषि हैं,वह ऋग्वेद के सात प्राचीन सन्त सप्तऋषियों से एक हैं।निषादराज गुहय श्रृंगवेरपुर (वर्तमान में प्रयागराज) महाराजा थे,वे निषाद समाज के थे,उन्होंने ही बनवास काल मे ही भगवान राम,लक्ष्मण और सीता जी को अपने सेवकों द्वारा गंगा पार कराया था।इन दोनों महापुरुषों के सिद्धांतों से हमे जीवन जीने की कला का ज्ञान होता है।आज इनकी जयंती के अवसर पर हम सभी समाजवादी साथी यह संकल्प लेते हैं कि समाज के हित के लिये सदैव संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर सुरेशपाल सिंह चौहान,पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता,रामखिलाड़ी कश्यप,रामवीर कश्यप,संतोष कश्यप,मधु सक्सेना,खजाना देवी,प्रेमवती यादव,नत्थूराम कश्यप,अशोक यादव,अनिल कश्यप एड0,अरब सिंह वर्मा एड0,डॉ0 शकील अंसारी,बबलू कश्यप,मोहर सिंह पाल,विश्राम सिंह सभासद,निखिल यादव,वासित अली,फ़ीरोज़ खान,जमीर खान,गिरिजपाल प्रधान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights