बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं अध्यक्ष पद पर पुन: महिला सीट आरक्षित होने के विरोध में पंजाबी समाज सेवा समिति ने “स्थानीय निकाय निदेशालय” लखनऊ, में आपत्ति दर्ज कराई| अवगत कराना है की पंजाबी समाज सेवा समिति ने पुनः दूसरी बार बदायूं शहर के अध्यक्ष पद के लिए महिला सीट आरक्षित करने के विरोध में लखनऊ में आपत्ति दर्ज कराई है| इस संदर्भ में समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने एक पत्र “निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, सेक्टर 7, गोमती नगर, विस्तार उत्तर प्रदेश लखनऊ” को प्रेषित किया है| जिसमें उन्होंने बदायूं नगर की अध्यक्ष पद की सीट लगातार दूसरी बार महिलाओं के लिये आरक्षित करने पर आपत्ति दर्ज की है, और यह कहा है कि क्योंकि इससे पूर्व वर्ष 2018 में भी स्थानीय निकाय चुनाव में यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी व अब 2023 के लिए भी यही सीट दूसरी बार भी सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी है| जो कि हम न्यायोचित नहीं मानते व चुनाव आयोग के इस निर्णय से समाज में रोष व्याप्त है| दुआ ने चुनाव आयोग से अपील की है कि इस पर पुनर्विचार कर बदायूं नगर पालिका परिषद की सीट अध्यक्ष पद हेतु सामान्य घोषित की जाए| ताकि अन्य लोगों को भी सेवा का मौका मिल सके व शहर और भी सुंदर, सुसज्जित, व्यवस्थित हो सके| धन्यवाद|