बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हैप्पी इंस्पायरिंग पेरेंटिंग सेमिनार हुआ, वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

News-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह एवं हैप्पी इंस्पायरिंग पेरेंटिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मोटीवेशनल स्पीकर शम्मी प्रूथी (वेलनेस एजुकेशन स्पेशलिस्ट एबंडेंस माइंड सेट कोच) एवं विद्यालय एच० ओ० डी० रितू गुप्ता (पेरेंटिंग काउंसलर) विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, अतिथि रहे दीपांशु गुप्ता, डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय, वर्षा गुप्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्जन कर किया। विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सत्र 2022-23 में शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा पी.जी. से 11 तक के विद्यार्थियों, एवं विद्यालय द्वारा कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। कक्षा पी.जी. से रितेश यादव एन.सी से आयुष यादव, के.जी. से मानवी, कक्षा 1 से मन्नत गुप्ता, कक्षा 2 सिद्धार्थ चौधरी, कक्षा 3 से शशांक चौधरी, कक्षा 4 से ख़ुशी यादव, कक्षा 5 से अमिशी वार्ष्णेय, कक्षा 6 से योग्यता वार्ष्णेय, कक्षा 7 से आराध्या माहेश्वरी, कक्षा 8 से विभू माहेश्वरी, कक्षा 9 से अनुराग वर्मा, कक्षा 11 वंश सोलंकी, अनंत शाक्य, अनुभव वार्ष्णेय, आयुषी वर्मा ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। सेमिनार में मोटीवेशनल स्पीकर शम्मी प्रूथी (वेलनेस एजुकेशन स्पेशलिस्ट एबंडेंस माइंड सेट कोच) द्वारा बताई गयी निम्न बातें।

  1. बच्चों की तारीफ जरूर करें।
    हैप्पी पेरेंट्स बने रहने के लिए आपको बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों को सेलिब्रेट जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप एक बेहतर इंसान के रूप में निखरेंगे। बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों पर उन्हें कॉम्प्लीमेंट देने से बच्चों का आत्मविशवास बढ़ेगा और आप भी खुश रह सकेंगे।
  2. अपनी हॉबी को बच्चों को सिखाएं।
    ऐसा करने से आप खुद बच्चों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। माता-पिता बनने से पहले आप जिन चीजों को बहुत ज्यादा पसंद करते थे उन चीजों को बच्चों के साथ दोहराएं। बचपन में आपके पसंदीदा गेम्स बच्चों के साथ खेलें। ऐसा करने से आप और बच्चे दोनों खुश रह सकेंगे।
  3. बच्चे के साथ नरमी से पेश आएं।
    बच्चों के साथ बहुत ज्यादा सख्ती से पेश आने वाले पेरेंट्स अक्सर दुखी रहते हैं। दुखी पेरेंट्स बनने की बजाय अगर आप पेरेंटिंग के दौरान हैप्पी रहना चाहते हैं, तो बच्चों के साथ नरमी से पेश आएं। ऐसा करने से आप भी खुश रहेंगे और बच्चे का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा में एवं प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया है वे सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं एवं जो विद्यार्थी किसी कारणवश पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाये हैं वे और अधिक परिश्रम करें। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी सफल छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम करके स्थान प्राप्त किया है, उनसे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा से ही उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही सभी को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights