कांग्रेसियों ने 15 विकास खंडों पर धरना,प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा कर विरोध जताया,ज्ञापन

WhatsApp-Image-2023-04-01-at-6.36.43-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस के तत्वाधान में जनपद की 15 ब्लॉकों पर कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा, प्रेस वार्ता कर सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन दिए। जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क धरना प्रदर्शन करते हुए 5 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर को दिया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर द्वारा एक नुक्कड़ सभा की गई जिसमें की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीता सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपासना सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन सलारपुर ब्लाक की पलिया झंडा ग्राम हुई नुक्कड़ सभा में शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ब्लॉक जगत पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनपाल सिंह जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनीता सिंह उपासना सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने वहां पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ब्लाक कादरचौक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमवीर शाकय ने धरना प्रदर्शन कर पांच सूत्री ज्ञापन वीडियो को दिया। ब्लॉक वजीरगंज में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लोकपाल सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हाजी नुसरत अली ने ग्राम उदयपुर में प्रेस वार्ता की तथा ब्लॉक पर जाकर पांच सूत्री ज्ञापन दिया। ब्लॉक बिसौली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लोकपाल सिंह ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया ।ब्लॉक आसफपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए धरना प्रदर्शन कर सक्षम अधिकारी वीडीओ को ज्ञापन दिया। ब्लॉक इस्लामनगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रसाद शर्मा जिला सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशर्रफ अली जिला उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोमेंद्र यादव ने ज्ञापन दिया।

ब्लॉक के कामों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, युवा कांग्रेस के मीडिया राज्य संयोजक मनोज कुमार, जीत पाल सिंह यादव सद्दाम हुसैन आदि ने नुक्कड़ सभा करते हुए धरना प्रदर्शन कर पांच सूत्री ज्ञापन देकर वीडिओ को दिया ।सहसवान ब्लाक पर ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर यादव ,जिला महासचिव वसीम कुरेशी, ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया ।ब्लॉक समरेर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निसार अहमद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छोटेलाल भुर्जी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राम सिंह कश्यप जिला सचिव इदरीश अली ने धरना प्रदर्शन कर 5 सूत्री ज्ञापन ब्लॉक के सक्षम अधिकारी को सौंपा। ब्लॉक दातागंज में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजहर हुसैन, जिला कांग्रेस के सचिव वीरेश यादव ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।ब्लाक म्याऊं में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामपाल शाक्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम बाबू जाटव ने धरना प्रदर्शन कर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक उसावा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ओमेंद्र सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।ब्लॉक उझानी में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण पाराशर जिला सचिव डॉ खलील अहमद जिला सचिव अवधेश वास्तव जिला सचिव मुजाहिद अली ने धरना प्रदर्शन कर वीडिओ को ज्ञापन सौंपा ।ब्लाक अंबियापुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुग्रह सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य महासचिव अंकित चौहान जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह नगर कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन ने धरना प्रदर्शन कर नुक्कड़ सभा करके ज्ञापन सौंपा। इस प्रकार जनपद की 15 ब्लाकों पर कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी की ने जो पांच प्रश्न लोकसभा में पूछे थे उन पांचों प्रश्नों को मुद्दा बनाकर ज्ञापन दिया गया। जिला मुख्यालय पर और पलिया झंडा के नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि जितनी राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी उतने ही कार्यकर्ता मुखर होकर राहुल गांधी की आवाज के साथ आवाज मिलाते जाएंगे और और जब तक प्रधानमंत्री के अडानी से जो रिश्ते हैं वह जब तक सबके सामने नहीं आएंगे तब तक हम लोग यह लड़ाई सडको पर लड़ते रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में जो 5 सवाल पूछे थे उसका जवाब देना तो दूर उल्टे राहुल गांधी पर आरोपों की बौछार करते हुए एक साजिश के तहत उनके सदस्यता समाप्त करा दी गई, लेकिन संसद में ना बोले लेकिन सड़क पर बोलने से उनको कोई नहीं रोक लेगा।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि हम अब राहुल गांधी के साथ सड़क पर लड़ने के लिए तैयार हैं जेल जाने को तैयार हैं लेकिन राहुल का जो प्रश्न है उसका उत्तर देने के लिए सरकार को बाध्य होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपासना सिंह ने कहा कि हम संघर्ष के लिए तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल ने भी हर तरीके के संघर्ष करने की बात कही ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर वीरेश कुमार ने भी संघर्ष करने की बात कही। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हरीश कश्यप, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नितिन आर्य, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights