राज्यमंत्री गुलाब देवी ने गेहू क्रय का कराया शुभारंभ

IMG_0920
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन में शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ ने मण्डी परिसर वज़ीरगंज में शनिवार से कांटे का पूजन कर एवं गौरामई निवासी कृषक आनंद हरी गुप्ता के गेहूँ की तौल कराकर गेहूँ क्रय केन्द्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कृषक को सम्मानित कर मिठाई बांटी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ द्वारा बताया गया कि 01 अप्रैल से जनपद में गेहूॅ क्रय कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न संस्थाओं के 124 गेहूॅ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं। सरकार द्वारा इस वर्ष 2023-24 में गेहूॅ का समर्थन मूल्य 2125 रू0 निर्धारित किया गया है। खाद्य विभाग के दातागंज मण्डी में स्थित गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी मधु कुमारी, विपणन निरीक्षक द्वारा गेहूॅ क्रय केन्द्र दातागंज मण्डी पर कृषक ब्रजेश कुमार, ग्राम बछिलिया से 11 कु0 गेहूॅ की खरीद की गयी है। वजीरगंज मण्डी में स्थिति गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी श्री सुभाष चन्द्र, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, द्वारा कृषक आनन्द हरि गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता ग्राम गौरामई से 5.50 कु0 की खरीद की गयी तथा कृषक एवं उपस्थित अन्य लोगों को मिठाईयां वितरण की गयीं। जनपद में कुल 16.50 कु0 की खरीद 02 कृषकों से की गयी है। जनपद में स्थापित समस्त क्रय केन्द्रों पर खरीद से सम्बन्धि समस्त व्यवस्थायें बोरा, छलना, इलैक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, एवं अन्य उपकरण आदि की पूर्ण व्यवस्था कर ली गयी हैं। कृषकों को बैठने हेतु उचित स्थान, तखत, कुर्सी, पीने का पानी इत्यादि की भी व्यवस्था पूर्ण रहीं, जिससे कृषक को अपना गेहूं विक्रय करने में कोई परेशानी नहीं होगी। जनपद में स्थापित गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर जनपदीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किये गये तथा केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी कृषक को गेहूॅ विक्रय करने में कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights