उझानी। नगर के एक मौहल्ले में रहने वाले पिकअप चालक ने बीते दिनों पान मसाला गुटखा चुराकर बेच दिया था । पिकअप चालक से संपर्क नहीं होने पर नगर के ही एक मौहल्ले में रहने वाले युवक ने पिकअप चालक के खिलाफ गुटखा चोरी की पुलिस को तहरीर दी । जानकारी होने पर चोरी के आरोपी ने चूहा मार दवा खा ली । हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार को उझानी के मौहल्ला बहादुरगंज के रहने वाले 40 वर्षीय सोम कुमार उर्फ टीटू पुत्र रूमचंद ने बताया कि वह नगर के मौहल्ला श्री नरायणगंज के रहने वाले अंकुर बंसल का गुटखा अपनी गाड़ी से पहुंचाने का कार्य करता है वही अंकुर बंसल ने उस पर गुटका चोरी कर बेचने की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही बरेली के विशारतगंज में पुलिस को चोरी का गुटका बरामद हो गया जिस पर बरेली के विशारतगंज थाने की पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी जब सोम कुमार उर्फ टीटू को पता लगा उसे पुलिस तलाश कर रही है तो उसने चूहे मार दवा खा ली। गंभीर हालत में परिजनों ने सोम कुमार उर्फ टीटू को पहले निजी चिकित्सक के यहां उपचार को ले गए जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस सोम कुमार उर्फ टीटू पर निगाह बनाई हुई है।